भोपाल/मप्र:Refund की मिठाई, Fraud की सियासत ITR के बहाने Cyber ठगों का Digital जाल!
Anam ibrahim journalist
भोपाल/मप्र:Refund की मिठाई, Fraud की सियासत ITR के बहाने Cyber ठगों का Digital जाल!
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
ITR के नाम पर मोबाइल में घुसा ‘Cyber बाबू’ Refund का झांसा, Bank Account का जनाज़ा!
Tax Season आते ही ठगों का Digital Income Tax दफ्तर खुला SMS, Email और Fake Link से जनता की जेब का Online सर्वे
*BBC_OF_INDIA*
*Bhopal/Mp/ITR/भोपाल/मप्र:* Tax season आते ही मोबाइल पर बरसते हैं Refund के पैगाम क्लिक किया तो समझो जेब का ‘Income Tax’ नहीं, पूरी ‘Income’ ही साफ!जनाब, मुल्क में जैसे ही Financial Year खत्म होता है, मुलाज़िम से लेकर व्यापारी तक सबके दिल में एक ही फिक्र दस्तक देती हैITR (Income Tax Return) भरना है।
लेकिन इसी मौसम में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें टैक्स नहीं, बल्कि आपकी जेब की ‘रिटर्न फाइल’ खोलने में दिलचस्पी होती है।
आजकल Cyber ठग भी बड़े पढ़े-लिखे हो गए हैं। पहले जेबकतरे बस भीड़ में जेब काटते थे, अब ये लोग WhatsApp, SMS, Email और Fake Link के जरिए सीधे बैंक खाते में घुस जाते हैं।
मोबाइल पर अचानक एक मैसेज आता है
Dear Taxpayer, आपका Refund तैयार है, तुरंत Link पर क्लिक करें।
बस यहीं से कहानी शुरू होती है।
आप सोचते हैं सरकार ने मेहरबानी कर दी, लेकिन हकीकत में ये सरकारी मेहरबानी नहीं, ठगों की मेहरबानी होती है।
हमारे देश में टैक्स भरने वाले कम हैं, लेकिन टैक्स रिफंड का लालच खाने वाले बहुत हैं और ठग इसी लालच की खेती करते हैं।
असल में ये Fake Messages और Phishing Links होते हैं।
जैसे ही आदमी लिंक पर क्लिक करता है, सामने खुलता है एक नकली Income Tax Portal।
वहां बेचारा ईमानदार टैक्सपेयर अपना Bank Details, OTP, Password सब भर देता है।
और उधर ठग साहब बैठे-बैठे कहते हैं
वाह! जनता खुद ही खजाना खोलकर दे रही है।
नतीजा
Refund तो नहीं मिलता, लेकिन Bank Account जरूर रिफंड हो जाता है यानी खाली।
सतर्कता की बात (Important Alert)
Cyber Experts और पुलिस की साफ हिदायत है:
किसी भी SMS / Email / WhatsApp Link पर बिना जांचे क्लिक न करें।
OTP, Bank Details, Password किसी से साझा न करें।
ITR से जुड़ा हर काम सिर्फ Official Income Tax Website पर ही करें।
अगर शक हो तो तुरंत Cyber Crime Helpline 1930 पर शिकायत करें।
आख़िरी बात
याद रखिए साहब
Income Tax Department आपका Refund दे सकता है,
लेकिन WhatsApp वाला Refund अक्सर जेब का ‘End’ बन जाता है।
इसलिए टैक्स भरते वक्त सिर्फ कैलकुलेटर नहीं, अक्ल भी साथ रखिए।
क्योंकि आजकल ठगों का सबसे बड़ा हथियार लालच और जल्दबाजी है।
BBC_OF_INDIA
admin