थैले में गांजा, नाले में शराब का कारखाना जबलपुर की रात में नशे का खुला दरबार, तीन गिरफ़्तार मगर सवाल बरक़रार

थैले में गांजा, नाले में शराब का कारखाना जबलपुर की रात में नशे का खुला दरबार, तीन गिरफ़्तार मगर सवाल बरक़रार

थैले में गांजा, नाले में शराब का कारखाना जबलपुर की रात में नशे का खुला दरबार, तीन गिरफ़्तार मगर सवाल बरक़रार

          Anam Ibrahim 

           Journalist007

           7771851163

जबलपुर में नशे की अंडरग्राउंड मंडी पुलिस की कार्रवाई में तीन चेहरे बेनकाब!

जंगल में शराब की भट्टी, गलियों में गांजे की तबर्रूक की तरह तक़शीम होती पुड़िया जबलपुर में नशे की छोटी गिरफ्तारी पर बड़ा सवाल

तीन चेहरे सलाखों के पीछे, मगर हवा में अब भी तैरता है सवाल 7 किलो 495 ग्राम गांजा, 55 लीटर कच्ची शराब और 200 लीटर लाहन का काला सच,क्या पुलिस की यह जीत है या शहर की बेबसी का इक़बालिया बयान?

      *BBC_OF_INDIA*

          JABALPUR/MP:

*जबलपुर/मप्र:* रात सबाब पर जैसे ही चढ़ी शहर की आबोहवा मे नशा झूम रहा था 

तो वहीं अँधेरे के किसी कोने में नशे की एक और कहानी हापते हुए साँस ले रही थी।

एक थैला कुछ पाउच दो नीली कुप्पियाँ और इंतज़ार करता एक ग्राहक।

कहानी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि उस सच्चाई की है जहाँ इंसान की जेब में सिर्फ 1015 रुपये होते हैं, मगर समाज के जिस्म में गांजे और कच्ची शराब का जहर दौड़ाने का कारोबार लाखों का होता है।

तो सवाल उठता है क्या ये तीन चेहरे ही गुनहगार हैं या शहर की नसों में बहता यह धंधा कहीं ज्यादा गहरा और खामोश है?

जबलपुर में क्राइम ब्रांच, थाना कोतवाली और थाना रांझी की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर शहर के अंधेरे कारोबार पर रोशनी डाली है। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में कुल 7 किलो 495 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 3 लाख 74 हजार 750 रुपये आंकी गई है, 55 लीटर कच्ची शराब और नगदी 1015 रुपये जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर ही लगभग 200 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया वही लाहन जिससे जंगल और नालों के किनारे बैठकर नशे का कारोबार पकाया जाता है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के फरमान पर की गई, जिनके आदेश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, सीएसपी रीतेश कुमार शिव, सीएसपी सतीश साहू और डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में टीमों ने दबिश दी।

पहली कहानी: थैले में छुपा नशा

13 मार्च की रात, मुखबिर की सूचना पर गोपाल बाग तलैया इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की।

वहाँ एक व्यक्ति थैले के साथ खड़ा था जैसे कोई सौदे का इंतजार कर रहा हो।

पकड़े जाने पर उसने अपना नाम अभिषेक पटेल उर्फ अंशु (34 वर्ष) निवासी गोपालबाग दमोह नाका बताया।

जब थैला खुला तो उसमें से निकला 7 किलो 325 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 66 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है कि आखिर यह नशा आया कहाँ से और जाना किसके पास था।

दूसरी कहानी: नाले किनारे पकता ज़हर

उधर बापूनगर में एक और तस्वीर सामने आई।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने देखा कि राहुल सोनकर उर्फ बाबू (27) और करन बर्मन (18) दो नीली प्लास्टिक की कुप्पियाँ उठाए आ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने कुप्पियाँ सड़क पर रखीं और एक काली पॉलिथिन फेंककर भागने लगे।

मगर घेराबंदी तेज थी और नशे की यह छोटी सी पटकथा वहीं खत्म हो गई।

तलाशी में काली पॉलिथिन से 30 गांजा पाउच निकले।

तौलने पर कुल 170 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 8 हजार 500 रुपये निकली।

करन बर्मन की जेब से 1015 रुपये मिले जो कथित तौर पर गांजा बेचने की कमाई थी।

दोनों कुप्पियों में 55 लीटर कच्ची शराब थी, और पूछताछ में राहुल सोनकर ने बताया कि वह नाले किनारे जंगल में लाहन से शराब बनाता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके पर भरी 200 लीटर लाहन नष्ट कर दी।

अपराध का पुराना चेहरा

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राहुल उर्फ बाबू सोनकर कोई नया नाम नहीं है।

उसके खिलाफ पहले से अवैध वसूली, बलवा, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत 6 मामले दर्ज हैं।

यानी यह कहानी सिर्फ एक रात की गिरफ्तारी नहीं बल्कि उस चक्र की है जहाँ अपराध बार-बार जन्म लेता है।

सवाल जो बाकी रह गए

पुलिस की कार्रवाई अपनी जगह सराहनीय है।

लेकिन शहर के अंधेरे में यह सवाल अब भी घूम रहा है

अगर एक थैले में किलो-किलो गांजा और नाले के किनारे सैकड़ों लीटर लाहन पक रहा था

तो क्या यह कारोबार सिर्फ तीन लोगों का था?

या फिर यह सिर्फ उस बड़ी अंडरग्राउंड मंडी का छोटा सा दरवाज़ा है, जिसकी असली चाबी अब भी किसी और के हाथ में है?

क्योंकि सच यही है

नशे का धंधा कभी अकेला नहीं चलता 

उसके पीछे हमेशा खामोशी, मजबूरी और लालच की लंबी कतार खड़ी होती है।

#JabalpurCrime

#JabalpurNews

#MPPolice

#MadhyaPradeshPolice

#CrimeNews

#DrugRacket

#GanjaSmuggling

#IllegalLiquor

#NDPSAct

#DrugFreeIndia

#AntiDrugOperation

#CrimeBranch

#JabalpurPolice

#BreakingNews

#CrimeStory

#CrimeInvestigation

#Underworld

#DrugMafia

#IllegalAlcohol

#PoliceAction

#IndiaCrime

#CrimeAlert

#CityCrime

#LawAndOrder

#PoliceRaid

#JabalpurUpdate

#CrimeReport

#IndiaNews

#GroundReport

#Journalism

#AnamIbrahim

#BBCofIndia

#ViralNews

#TrendingNews

#CrimeExpose