शिवपुरी में सिंधिया-खण्डेलवाल की सियासी चाय पर उबली भाजपा! मुलाक़ात ने बढ़ाई प्रदेश की राजनीतिक धड़कनें!!
शिवपुरी में सिंधिया-खण्डेलवाल की सियासी चाय पर उबली भाजपा! मुलाक़ात ने बढ़ाई प्रदेश की राजनीतिक धड़कनें!!
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
शिवपुरी में सिंधिया और हेमंत खण्डेलवाल आमने-सामने बैठे और भाजपा के आधे नेता तस्वीर में अपनी कुर्सी तलाशने लगे!
BBC_OF_INDIA
जनसम्पर्क Life
Bhopal/Mp: शिवपुरी
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के बीच हुई इस मुलाक़ात ने मप्र भाजपा के गलियारों में फुसफुसाहटों का बाज़ार पुरजोशी से गर्म कर दिया
शिवपुरी की उस दोपहर में कोई भाषण नहीं था।
कोई मंच नहीं था।
न नारों का शोर न कैमरों की चमक।
बस एक मेज़ थी!
दो कुर्सियाँ!!
और उन कुर्सियों पर बैठे थे
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और दिल्ली की सियासत से भोपाल तक अपनी चाल की आहट छोड़ने वाले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
अब आप इसे “सौजन्य भेंट” कह दीजिए क्योंकि
भाजपा भी यही कह रही है।
मगर सियासत, जनाब सरकारी प्रेस नोट की भाषा में कभी नहीं चलती।
वो आँखों के कोनों में छुपी मुस्कान पढ़ती है! चाय के कपों के बीच रखी ख़ामोशी सुनती है और तस्वीरों में कुर्सियों का फासला नापती है।
हेमंत खण्डेलवाल इन दिनों *पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026* को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में संगठन की नस-नस टटोल रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को विचार सिखाए जा रहे हैं
अनुशासन समझाया जा रहा है! और बूथों में नई जान फूँकने की कवायद चल रही है।
मगर शिवपुरी में सिंधिया की यह मुलाक़ात आते ही भाजपा के भीतर कई लोगों ने प्रशिक्षण छोड़कर तस्वीर पढ़ना शुरू कर दिया।
किसी ने कहा
“संगठन और सत्ता की केमिस्ट्री साथ बैठी थी”
किसी ने मुस्कुराकर पूछा
“इतनी इत्मीनान वाली बातचीत सिर्फ़ चाय पर होती है क्या?”
और कुछ पुराने सियासी लोग बस तस्वीर देखकर सिगरेट सुलगाते रहे
क्योंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा में जब तस्वीरें बोलने लगें, तब बयान अक्सर चुप हो जाते हैं।
कमरे में पर्दे खामोश थे
लेकिन बाहर पूरा मध्यप्रदेश भाजपा की भाषा में इस मुलाक़ात का मतलब खोज रहा था।
और सच पूछिए!
शिवपुरी की इस तस्वीर ने फिलहाल यही किया है।
फोटो कैप्शन-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल से शनिवार को शिवपुरी प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सौजन्य भेंट की।
admin