धागे की धार पर ज़िंदगी नहीं: Chinese Manjha के ख़िलाफ़ MP Police का Zero Tolerance क़ानून भी जागा, ज़मीर भी
Anam Ibrahim
Journalist 007
7771851163
*Bhopal/Mp:* भोपाल, 10 जनवरी 2026
ये सिर्फ़ एक crime drive नहीं, बल्कि ज़िंदगी के हक़ में खड़ा एक बयान है। Chinese मांझा नायलॉन की वो महीन डोर, जो पतंग से ज़्यादा गर्दनों, परिंदो के परों और पेड़ों पर चलती है बहरहाल उसके ख़िलाफ़ मध्यप्रदेश पुलिस ने Zero Tolerance mode ऑन कर दिया है। इंसान, पशु-पक्षी और एनवायरनमेंट तीनों की हिफ़ाज़त को लेकर पुलिस ने राज्यव्यापी coordinated action छेड़ दी है।
अगर ज़ुर्म की ज़ुबानी लहज़े में कहें तो “कातिल अक्सर हथियार नहीं, धागा लेकर आता है,”
और गर अनम की ज़ुबान में हिंसा अगर पतंग के बहाने भी आए, तो वह अहिंसा नहीं रहती। इसी सोच के साथ पुलिस सिर्फ़ जब्ती तक सीमित नहीं, बल्कि Supply Chain तोड़ने के अज़म इरादे से मिशन पर है source से sale तक, हर कड़ी पर नज़र। बाज़ार, दुकानें, वाहन संदिग्ध ठिकाने हर जगह regular surveillance जारी है। मक़सद साफ़ है: कार्रवाई भी, जागरूकता भी।
इंदौर: कार्रवाई जो मिसाल बनी
इंदौर में जोन-4 के पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी और एडीसीपी दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में Chandan Nagar Police ने करीब ₹2.46 लाख की प्रतिबंधित डोर जब्त की भारी मात्रा, भारी संदेश। Juni Indore Police ने वाहन चेकिंग के दौरान लाखों का माल पकड़ा, आरोपी गिरफ़्तार हुआ। Dwarkapuri Police ने अवैध विक्रय पर दुकान सील कर दी। उधर जोन-2 में एडीसीपी अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में व्यापारियों को सख़्त चेतावनी और नागरिकों को public awareness दी गई।
ख़ुसरो की तर्ज़ पर जो धागा जान ले, वो धंधा नहीं, दाग़ है।
उज्जैन: सख़्ती का सबूत
Nanakhheda Police ने Chinese Manjha बेचते 01 आरोपी और 01 बाल अपचारी को 12 चक्रियों (कीमत लगभग ₹3000) के साथ पकड़ा। क़ानून ने उम्र नहीं, कर्म देखा।
अन्य ज़िले: एक सुर, एक संदेश
रतलाम: दुकानों का औचक निरीक्षण, व्यापारियों को कड़ी हिदायत।
खरगोन: प्रतिबंधित सामग्री के विक्रय पर साफ़ चेतावनी।
बुरहानपुर: स्कूलों में बच्चों से सीधा संवाद ख़तरों की जानकारी, safe alternatives की सीख।
पन्ना: कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मांझा जब्त, नियमानुसार कार्रवाई।
क़ानून भी, करुणा भी
मध्यप्रदेश पुलिस BNS की धाराओं में लगातार कार्रवाई कर रही है purchase, storage, sale और इस्तेमाल सब पर शिकंजा। चुटकी में समझिए: त्योहार अगर किसी की साँस काट दे, तो वह उत्सव नहीं, अपराध है। और धाग़े की नज़ाकत पे न जाएँ, ये गर्दन भी तो नाज़ुक है।
अपील
पुलिस अभिभावकों और युवाओं से अपील करती है: Makar Sankranti पर पारंपरिक सूती धागा अपनाएँ। जानलेवा Chinese Dor का पूर्ण बहिष्कार करें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा को priority बनाइए क्योंकि पतंग ऊँची हो सकती है, ज़िंदगी उससे कहीं ज़्यादा कीमती।
admin