इंदौर के द्वारकापुरी में दोस्ती बनी मौत का पैगाम, कैफे बुलाकर 9 युवकों ने उतारा रंजिश का खूनी कर्ज़!

इंदौर के द्वारकापुरी में दोस्ती बनी मौत का पैगाम, कैफे बुलाकर 9 युवकों ने उतारा रंजिश का खूनी कर्ज़!

इंदौर के द्वारकापुरी में दोस्ती बनी मौत का पैगाम, कैफे बुलाकर 9 युवकों ने उतारा रंजिश का खूनी कर्ज़!

Anam Ibrahim 

Journalist 

7771851163

इंदौर में पुरानी अदावत के लिए रची गई साजिश, बुलाकर घेरा और चाकुओं से ली जान; 9 आरोपी सलाखों के पीछे!!

    Jansampark Life 

      जनसम्पर्क Life 

 BBCOFINDIA.COM

इंदौर/मप्र:

इंदौर जी हां पुरानी रंजिश की रिकॉर्डिंग बनी कत्ल का फरमान, कैफे में बुलाकर चाकुओं से लिख दी मौत की इबारत, विदुर नगर के कैफे में दोस्ती, दुश्मनी और धोखे का खूनी संगम; कुछ घंटों में पुलिस ने 9 मुल्जिमों को दबोचा,

महज़ एक कहासुनी, एक मोबाइल रिकॉर्डिंग और बदले की सुलगती आग ने एक नौजवान की जिंदगी को खून से रंग दिया। विदुर नगर के आरवन कैफे में हुई सनसनीखेज हत्या का राज़ खुलते ही सामने आया कि यह कोई अचानक भड़का झगड़ा नहीं, बल्कि रची गई सुनियोजित साजिश थी, जिसमें दोस्ती का चेहरा पहनकर मौत का जाल बिछाया गया था।

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 4 जून को हुए इस संगीन कत्ल ने पूरे इलाके को दहला दिया था। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक क्रिश श्रीवास्तव और आरोपी अनिकेत पाल के बीच 22 मई को हुई कहासुनी की चिंगारी भीतर ही भीतर धधक रही थी। अगले दिन क्रिश ने यह वाकया अपने दोस्त आदर्श जोशी को बताया, जिसकी रिकॉर्डिंग मोबाइल में कैद हो गई। यही रिकॉर्डिंग बाद में अनिकेत और उसके साथियों तक पहुंची और वही खून-खराबे की वजह बन गई।

तफ्तीश के मुताबिक रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अनिकेत, अंकित और शिवम ने मिलकर कत्ल की साजिश रची। योजना के तहत आदर्श ने ही क्रिश को फोन कर विदुर नगर स्थित आर-वन कैफे बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, उसके आने की खबर बाकी साथियों तक पहुंचा दी गई। कुछ ही देर में हथियारबंद युवक कैफे पहुंचे और क्रिश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी मुल्जिम मौके से फरार हो गए।

मगर जुर्म चाहे जितनी चालाकी से किया जाए, उसके निशान अक्सर खुद उसकी मुखबिरी कर देते हैं। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पुलिस ने चंद घंटों में ही इस खूनी वारदात की परतें उधेड़ दीं और साजिश में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

यह वारदात एक बार फिर बता गई कि जब गुस्सा अक्ल पर हावी हो जाता है, तब एक रिकॉर्डिंग बहाना बनती है, दोस्त मुखबिर बन जाते हैं और रंजिश का अंजाम सीधे कब्रिस्तान तक पहुंचता है।

इबरत इस ख़बर से सबख़ हासिल करना चाहिए मोबाइल पर किसी की बुराई से परहेज करे

#AnamIbrahim #JansamparkLife #BBCOfIndia #IndoreCrimeNews #Dwarakapuri #IndoreBreaking #MPNews #CrimeReporter #ExclusiveReport #HindiNews #ViralNews #MurderCase #PoliceAction #GroundReport #CrimeAlert