5% का लालच, 2.27 करोड़ साफ शेयर मार्केट के नाम पर साइबर ठगी; तीन डिजिटल नटवरलाल क्राइम ब्रांच के हत्थे
5% का लालच, 2.27 करोड़ साफ शेयर मार्केट के नाम पर साइबर ठगी; तीन डिजिटल नटवरलाल क्राइम ब्रांच के हत्थे
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
शिकंजे में क्राइम ब्रांच के हेराफेरी के उस्ताद,जी हां Telegram-WhatsApp के ‘profit guru’ निकले जेब के जल्लाद; पानीपत से पकड़ाए, नागपुर जेल से भी mastermind उठा, करोड़ों की ठगी का पूरा नेटवर्क हल्लेदारी से हुआ बेनकाब.........
BBC_OF_INDIA
*Jabalpur/Mp:* इन दिनों इंसाफ़ के मरकज़ कहे जाने वाले शहर जबलपुर में शेयर मार्केट के नाम पर चल रहा daily 5% return का खेल आखिरकार क्राइम ब्रांच और साइबर सेल के हत्थे बमुश्किल चढ़ ही गया। पुलिस ने इस बड़े साइबर फ्रॉड मे शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है दो को पानीपत से और एक को नागपुर जेल से production warrant पर लाया गया।
मामला सीधा नहीं, पूरा scripted fraud था—एक महिला को पहले investment ड्रीम दिखाया गया:
रोज़ 5% profit, long term में 500% return।
बस यहीं से शुरू हुआ खेल short term capital gain, long term plan, bulk ट्रेडिंग जैसे भारी भरकम English जुमलों में भरोसा पैक कर दिया गया और धीरेधीरे 2 करोड़ 27 लाख रुपये खाते से गायब कर दिए ।
लिहाज़ा इस मामले की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी company खोलकर कई current accounts operate किए, और रकम को layer-by-layer घुमाया। एक खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर आगे pass किए गए जैसे crime नहीं, कोई relay race चल रही हो।
तीसरा आरोपी पहले से cyber fraud के केस में नागपुर जेल में बंद था यानी ये कोई नए खिलाड़ी नहीं, repeat ऑफडर्स हैं, जिनका network multi-city level पर फैला हुआ था।
जब market खुद guarantee नहीं देता,
तो 5% रोज़ fix सुनकर दिमाग ने logout क्यों कर दिया?
पुलिस की सख़्त अपील:
* Guaranteed return Guaranteed fraud
* Unknown WhatsApp/Telegram tips सीधा जाल
* सिर्फ SEBI registered platforms पर ही invest करें
* APK file App नहीं, trap
आखिरी लाइन
पुलिस ने तीन ठग पकड़ लिए
पर असली partner-in-crime अब भी आज़ाद है
नाम: “जल्दी अमीर बनने की हवस”।
ख्याल रखे अपना और अपनी महनत की कमाई का
बता दिया जाए की........
इस कार्रवाई की कमान कप्तान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी (अपराध) जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और डीएसपी साइबर अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में मुक़म्मल हुई । इस टीम के ख़ास किरदार में उनि अनिल कुमार, उनि आशुतोष मिश्रा, उनि नीरज नेगी, सउनि कैलाश मिश्रा, प्रआर मोहन सिंह, प्रआर सत्यसेन यादव, प्रआर अमित पटेल, प्रआर उर्मिलेश ओझा, प्रआर मनीष राय, आर रितेश शुक्ला, आर जितेंद्र राउत, आर सत्येंद्र बिसेन और आर नीरज उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही।
#CyberFraud #ShareMarketScam #5PercentScam #JabalpurCrime #CrimeBranchAction #CyberCrimeIndia #DigitalNatwarlal #OnlineFraudAlert #InvestmentScam #ScamAlertIndia
#Jabalpur #MadhyaPradesh #MPNews #JabalpurPolice #CrimeNews #BreakingNewsIndia #HindiNews #ViralNews #TrendingNow
#TelegramScam #WhatsAppScam #OnlineInvestment #FakeProfitGuru #FraudNetwork #CyberGang #ScamExpose #ScamBusted #CrimeStory
#2CroreScam #MoneyFraud #GreedTrap #EasyMoneyScam #BewareOfFraud #StayAlertStaySafe #CyberAwareness #PublicAlert #ThinkBeforeYouInvest
#DesiCrime #IndiaCrime #NewsUpdate #RealStory #CrimeAlert #Fraudsters #ScamIndia #ViralKaro #ShareKaro #JagoGrahakJago
#AnamIbrahim #Journalist #BBC_OF_INDIA #ReportByAnam #GroundReport #IndianJournalism #NewsViral
admin