उज्जैन पीटीएस: दीक्षांत समारोह में पूरी हुई 313 दिन की सख्त ट्रेनिंग, 206 आरक्षक मे 61आरक्षक बने साइबर वॉरियर!!
उज्जैन पीटीएस: दीक्षांत समारोह में पूरी हुई 313 दिन की सख्त ट्रेनिंग, 206 आरक्षक मे 61आरक्षक बने साइबर वॉरियर!!
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
ख़बर PHQ से..............
313 दिन की तरबियत के बाद मैदान में उतरे 206 नए सिपाही, अब कानून की चौकसी और अवाम के भरोसे का असली इम्तिहान शुरू!!
BBC_OF_INDIA
Jansampark Life
जनसम्पर्क Life
अख़बार की दुनियां मे बेबाक़ी का सबसे बड़ा कलेजा.....
Bhopal/Ujjain/Mp: उज्जैन पीटीएस में दीक्षांत परेड संपन्न, साइबर जंग से लेकर सड़क और थाने तक की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हुई नई पुलिस खेप!
सूबे के मौज़ूदा हाल अपराध के बदलते तौर-तरीकों और साइबर मुजरिमों की नई चालों के दौर में मध्यप्रदेश पुलिस को 206 नए आरक्षक मिल गए हैं। पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) उज्जैन में 313 दिन की सख्त तरबियत पूरी करने के बाद नव आरक्षकों ने दीक्षांत परेड के साथ पुलिस महकमे की मुख्यधारा में कदम रखा।
दीक्षांत समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन राकेश गुप्ता ने परेड की सलामी ली और साफ कहा कि वर्दी की असली इज्जत जनता के एतमाद से बनती है। कानून का इकबाल तभी कायम रहता है जब पुलिस का रवैया अवाम के प्रति मुंसिफाना और सम्मानजनक हो।
पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान कानून, विवेचना, फील्ड क्राफ्ट, आधुनिक हथियार, व्यावहारिक अभ्यास और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। बदलते फौजदारी मंजर को देखते हुए 61 नव आरक्षकों को साइबर वॉरियर के रूप में भी तैयार किया गया है।
बहरहाल इसी दौरान समारोह में वार्षिक स्मारिका ‘साहस’ का विमोचन किया गया तथा नव आरक्षकों को संविधान और पुलिस आचरण संहिता की शपथ दिलाई गई। सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी का सम्मान जीआरपी भोपाल के आरक्षक आदित्य उपाध्याय को मिला, जबकि विक्रम दाहिया और राहुल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार हासिल किए।
दरअसल यह सिर्फ पासिंग आउट परेड नहीं, बल्कि उस जिम्मेदारी का आगाज है जहां अपराधियों की नई चालों, साइबर ठगी, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के बीच अब इन नई वर्दियों की परीक्षा होगी।
admin