जबलपुर टैंकर से पेट्रोल-डीज़ल की राहज़नी करते ड्राइवर समेत दो धराए!
जबलपुर टैंकर से पेट्रोल-डीज़ल की राहज़नी करते ड्राइवर समेत दो धराए!
Anam Ibrahim
Journalist_007
7771851163
क्राइम ब्रांच-भेड़ाघाट की दबिश में खुला खेल; जनता महंगे तेल का हिसाब देती रही, उधर रास्तों में टंकियां हल्की होती रहीं!
Jansampark Life
जनसम्पर्क Life
Jabalpur/Mp: जबलपुर एक तरफ़ पेट्रोल के बढ़ते दामों पर लोग सरकार, बाजार और दुनिया भर की सियासत को कोसते हैं, मगर कभी-कभी लूट की एक परत सड़क पर दौड़ते उन्हीं टैंकरों के भीतर भी पल रही होती है।
जबलपुर भेड़ाघाट के पड़ुआ गांव में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने इंडियन ऑयल के टैंकर से पेट्रोल-डीज़ल उड़ाने का खेल रंगे हाथ पकड़ लिया। हैरत की बात यह रही कि माल बचाने वाला ड्राइवर ही माल काटता मिला। रीवा निवासी ड्राइवर राजेश यादव अपने साथी मुकेश सेन के साथ टैंकर का ढक्कन खोलकर गैलनों में पेट्रोल-डीज़ल भर रहा था।
पुलिस ने 50 लीटर पेट्रोल, 85 लीटर डीज़ल, गैलन, चुंगी, रिपिट मशीन और पूरा टैंकर ज़ब्त कर लिया।
तफ़्तीश का सबसे दिलचस्प और ख़तरनाक पहलू यह है कि मौके पर मिले औज़ार बताते हैं कि यह कोई अचानक उपजा लालच नहीं था, बल्कि पुराना जुगाड़ और अभ्यास वाला खेल नज़र आता है।
*सवाल सिर्फ़ 135 लीटर का नहीं है साहब सवाल यह है कि अगर क्राइम ब्रांच उस दिन न पहुंचती, तो टंकी से निकला यह तेल आख़िर कितनी बार और किन-किन रास्तों से बाज़ार तक पहुंच चुका होता?*
बता दें की जबलपुर भोपाल ये दोनो शहरो मे गैस और पेट्रोल चोरी कोई आम बात नही यहां रिफ़्लिंग के नाम चल रहे अवैध कारोबार हादसों की चुनौती देते नज़र आते हैं लेकिन अफ़सोस कार्यवाही महज़ ऊंट के मुंह मे जीरा समान है
admin