इंदौर साइबर क्राइम से बचाव चौकन्ना हो जाओ,‘सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी
ANAM IBRAHIM
7771851163
क्या इंदौर पुलिस अपने खास मिशन: ‘ डिजिटल कि खतरनाक दुनिया को मात देने मे कामयाब हो पायेगी? बस यह सुनते ही वो कवायदों की कतार मे खड़ी हो बेझीचक कहने लगी "सुनो पापा नही मानेगें और तुमसे भी न हो पाएगा माफ़ करो "
*BBC OF INDIA. COM*
National News Network
Input by.......
Zafeer khan
Pankaj atulkar
Mukesh singh
*इंदौर/मप्र:*
इंदौर। साइबर स्टॉकिंग और बुलिंग जैसी गंभीर घटनाओं के बढ़ते मामलों को लेकर, इंदौर पुलिस ने एक खास पहल की है। इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला ने हाल ही में Queen's College की छात्राओं को डिजिटल दुनिया में होने वाली धोखाधड़ी और अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस पहल के तहत, एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने छात्राओं को बताया कि कैसे वर्चुअल दुनिया में हमारे हर एक कदम पर निगरानी रखी जा रही है, और साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचने के लिए हमें अपनी ऑनलाइन गतिविधियों में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए।
आजकल के साइबर अपराधी किसी भी रूप में आपकी पहचान चुराने और आपको परेशान करने के लिए तैयार रहते हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इनके प्रमुख शिकार बनते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो, और निजी जानकारियां साझा करते वक्त हमें बेहद सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी चूक से यह अपराधी साइबर स्टॉकिंग, बुलिंग, और ऑनलाइन टॉर्चर जैसे तरीकों से हमारा पीछा कर सकते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अगर कभी साइबर क्राइम का शिकार हों, तो साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत करें, और इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य यही है कि हम अपनी निजी जानकारी को किसी अनजान से साझा करने से बचें और सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों को पूरी तरह से सुरक्षित रखें।
*इंदौर पुलिस का यह मिशन*
अब सिर्फ कॉलेजों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शहर के स्कूलों, संस्थानों, और कॉलोनियों में भी इसे फैलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अगर आप भी अपने संस्थान में इस अभियान को आयोजित करना चाहते हैं, तो 7587629846 पर संपर्क कर सकते हैं।
"सोशल मीडिया पर खुश रहो, पर सतर्क भी रहो!"
admin