Central Lock पर भरोसा, दीवार ने की ग़द्दारी: दिन-दहाड़े Digital Creator का घर साफ़, Content नहीं पूरा करियर उठा ले गए
Anam Ibrahim
7771851163
Ps, कोलार
कोलार रोड में daylight burglary | 4 लाख का digital सामान उड़ाया | सीसीटीवी ने चुगली करी , पुलिस चली और शातिर धराए गए...
*जनसम्पर्क Life*
नेशनल न्यूज़पेपर
*Bhopal/Mp:* भोपाल के कोलार रोड इलाके में एक सोशल मीडिया क्रिएटर के सूने घर में दिन के दहाड़े हुई नकबजनी न सिर्फ़ चोरी की कहानी है, बल्कि उस समाज पर तंज है जहाँ ताले स्मार्ट हो गए हैं और लोग केयरलेस खैर पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ़्तार कर करीब चार लाख रुपये का डिजिटल सामान बरामद तो कर लिया लेकिन सवाल अब भी दीवार पर टंगा है क्या तकनीक ने हमें सुरक्षित बनाया है या सिर्फ़ निश्चिंत?
दहाड़े दोपहर के ढाई बजे थे।
धूप पूरे आत्मविश्वास में थी और कोलार रोड अपनी रोज़मर्रा की बेफ़िक्री में।
इसी बेफ़िक्री के भरोसे रुद्राक्ष श्रीवास्तव, उम्र 25 साल, सोशल मीडिया क्रिएटर, अपने घर को Central Lock के हवाले कर दोस्ती निभाने निकल गए।
लेकिन घर ने वादा निभाया,
दीवार ने नहीं।
शाम 4:45 बजे जब वापसी हुई तो सामने घर नहीं Crime Scene खड़ा था।
मेन गेट की प्लाई टूटी,
Central Lock वाली दीवार उखड़ी,
और अंदर से ग़ायब था वो सब कुछ जिससे आजकल रोज़ी-रोटी बनती है
Acer Laptop, 27 इंच Monitor, Sony ZV-E-10 Camera, तीन lenses, lights, batteries, Titan की घड़ियाँ और पाँच हज़ार नक़द।
यानि साफ़ शब्दों में
Content Creator का content नहीं, पूरा setup चोरी हो गया।
अगर मैरे रूहानी गुरु मंटो ज़िंदा होते तो इस वारदात पर सायद कुछ ऐसा लिखते
“यह शहर शरीफ़ है, मगर हाथ professional हो चुके हैं।”
जाने दो अनम आगे हुई पुलिस की एंट्री और मुखबिर बने CCTV ने चुगली की फिर खुलासे की तरफ़
थाना कोलार रोड पुलिस ने मामला दर्ज किया—
Crime No. 732/25 | धारा 305(a), 331(3) BNS
वरिष्ठ अफसरों के निर्देश में बनी टीम ने CCTV फुटेज खंगाले।
कैमरे ने वो दिखाया जो अक्सर इंसान नहीं देखता
आते जाते चेहरे रुकते क़दम और जल्दी में की गई ग़लतियाँ।
नतीजा?
अनवर खान (33) और अकबर (36)
दोनों शातिर नकबजन,
05 जनवरी 2026 को हिरासत में।
पूछताछ में कबूलनामा आया
दिन में चोरी, शाम को इत्मीनान।
Punjabi में कहें तो
दिन दहाड़े हाथ मारा, समझे सिस्टम सोया है… पर पुलिस जागदी निकली।
*बरामदगी: चोरी की नहीं, डिजिटल ज़िंदगी की वापसी*
करीब ₹4 लाख का सामान बरामद
Laptop, Monitor, Camera, Lenses, Mic, Batteries, Chargers, Titan Watches और नीला Sky Bag।
अब ये सब अदालत की ज़ुबान में मशरूका है,
और चोरों की ज़िंदगी में मुद्दा।
कहें तो
“हमारे यहाँ चोर भी अपडेटेड हैं और मालिक भी लापरवाह।
एक camera खरीदता है, दूसरा उसी में क़ैद हो जाता है।”
गांधी जी कहते थे
“साधन शुद्ध हों।”
मगर आज के ज़माने में शायद जोड़ना पड़े
और पड़ोसी भी जागते हों।
Lock लगाइए,
CCTV रखिए,
मगर ये मत भूलिए
तकनीक सुरक्षा देती है,
गाफ़िलियत नहीं।
क्योंकि इस शहर में चोरी रात को नहीं,
अक्सर दोपहर की चाय के वक़्त होती है।
सुरक्षित रहो और क़ीमती सामानो को भी हिफाजत के लिहाफ उड़ा दो
admin